Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा की दीं शुभकामनाएं

दिनाँक 27/06/2025 नई दिल्ली

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के अवसर पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक रथयात्रा भक्ति, परंपरा और आस्था का अद्भुत संगम है, जो समाज में प्रेम, सौहार्द और समृद्धि का संदेश देती है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र और देवी सुभद्रा जी की यह यात्रा लोगों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली, विकास और सभी नागरिकों के स्वास्थ्य व कल्याण के लिए प्रभु श्री जगन्नाथ से प्रार्थना भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जो सामाजिक एकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करता है। डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस पर्व को उल्लास और सौहार्द के साथ मनाएं और भगवान श्री जगन्नाथ के आशीर्वाद से अपने जीवन को मंगलमय बनाएं।