Chhath Puja 2024: यमुना किनारे नहीं कर पाएंगे छठ पूजा,क्यों नही दी दिल्ली HC ने श्रद्धालुओं को अनुमति
“Delhi High court ने यमुना नदी के घाट के किनारे छठ पूजा करने को लेकर दायर एक याचिका का खारिज कर दिया”
Chhath Puja: दिल्ली हाईकोर्ट ने यमुना किनारे छठ पूजा करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट (Delhi Highcourt) ने यमुना नदी के घाट के किनारे छठ पूजा करने को लेकर दायर एक याचिका का खारिज कर दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि वहां बीमारी का खतरा है, इसलिए इजाजत नहीं दी जा सकती। यह प्रतिबंध संभवत: यमुना नदी में प्रदूषण के उच्च स्तर के कारण लगाया गया है और ऐसे जहरीले पानी में नहाने से लोग बीमार पड़ सकते हैं।
दिल्ली सरकार के वकील ने कोर्ट से क्या कहा:
दिल्ली सरकार के वकील ने कोर्ट को बताया कि इस समय युमना नदी अत्यधित प्रदूषित है। अगर श्रद्धालुओं को नदी किनारे छठ पूजा की अनुमति दी जाती है तो उनके बीमार होने की संभावना है। कोर्ट को वकील ने बातया कि दिल्ली सरकार ने राजधानी में 1 हजार स्थान छठ पूजा के लिए निर्धारित किए है। इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था भी की गई है।
