दिनाँक 06/05/2025 नई दिल्ली
बुलंदशहर में मेरठ परिक्षेत्र के एडीजी भानु भास्कर ने आज मॉक ड्रिल को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने एसएसपी ऑफिस और सभी शाखाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
एडीजी ने बताया कि देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसके लिए बुलंदशहर में भी सुरक्षा व्यवस्था और सिविल डिफेंस की तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। खासतौर पर वाइटल इंस्टॉलेशन और संवेदनशील जगहों की सुरक्षा को लेकर सख्त इंतजाम किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सभी सीओ, क्षेत्रीय अधिकारी और सिविल डिफेंस की टीम को निर्देश दे दिए गए हैं कि मॉक ड्रिल के दौरान कोई कमी न रहे। वहीं, नरोरा परमाणु ऊर्जा संयंत्र को लेकर भी सुरक्षा तैयारियां चल रही हैं। बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद गृह मंत्रालय ने 7 मई को देश के 244 जिलों में एक साथ सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी की जा सके।









