7 साल बाद जम्मू-कश्मीर में कल से शुरू होगा बजट सत्र, सीएम उमर अब्दुल्ला ने बनाई रणनीति
“जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सोमवार से शुरू हो रहे बजट सत्र में कुल 22 बेठके होंगी। ये बजट सत्र 40 दिन तक चलने वाला है। इसको लेकर सीएम उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को गठबंधन सहयोगियों के साथ खास बैठक की है।”
दिनाँक 03/03/2025 नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर में 7 साल बाद विधानसभा का पहला बजट सत्र 3 मार्च से शुरू हो रहा है, जो 40 दिनों तक चलेगा। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को गठबंधन दलों के नेताओं के साथ बैठक कर सत्र के सुचारू संचालन और रणनीति पर चर्चा की।
7 मार्च को पेश किया जाएगा बजट
यह उमर अब्दुल्ला सरकार का पहला बजट होगा, जिसे मुख्यमंत्री 7 मार्च को विधानसभा में पेश करेंगे। इससे पहले, पिछले पांच बजट संसद में पारित किए गए थे, क्योंकि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा नहीं थी।
गठबंधन दलों के साथ अहम बैठक
बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता जी.ए. मीर और माकपा विधायक एम.वाई. तारिगामी भी शामिल हुए। इससे पहले अब्दुल्ला ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों के साथ बैठक की।
लोगों को सरकार से उम्मीदें – फारूक अब्दुल्ला
बैठक में नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला भी मौजूद रहे। माकपा नेता तारिगामी ने कहा कि “बजट सत्र लंबे समय बाद हो रहा है, और लोगों को इस सरकार से काफी उम्मीदें हैं।”
6 हफ्ते तक गूंजेगी जनता की आवाज
कांग्रेस नेता जी.ए. मीर ने कहा कि यह बजट लोगों की आकांक्षाओं को दर्शाएगा और 6 हफ्तों तक सदन में जनता के मुद्दे उठाए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार अगले 5 सालों में अपने सभी वादों को पूरा करेगी।
