दिनाँक 09/07/2025 नई दिल्ली
भारत बंद 2025: आज बुधवार को देशभर में 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने एक साझा मंच बनाकर भारत बंद का आयोजन किया है। इस हड़ताल में बैंकिंग, परिवहन, डाक सेवाएं, कोयला खनन, निर्माण, बिजली और करीब 25 करोड़ कर्मचारी और ग्रामीण मजदूर भाग ले रहे हैं। यह हड़ताल केंद्र सरकार के कार्पोरेट और मजदूर-विरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित की गई है।
इस दौरान, स्कूल, कॉलेज और निजी दफ्तर सामान्य रूप से खुले रह सकते हैं, लेकिन बैंक, परिवहन और डाक सेवाओं में व्यवधान हो सकता है। इसलिए, लोगों को यात्रा से पहले अपने रूट की स्थिति की जांच करनी चाहिए। बैंकिंग कार्यों को आज टाल देना बेहतर होगा और बिजली, पानी आपूर्ति में कोई भी व्यवधान हो सकता है।
इस भारत बंद को लेकर केरल में असमंजस भी है, जहां KSRTC बसें सामान्य रूप से चलेंगी लेकिन कर्मचारियों का भी भारत बंद में भाग लेने का दावा है।
ट्रेड यूनियनों का कहना है कि सरकार की नीतियां सार्वजनिक क्षेत्रों के निजीकरण और श्रम कानूनों में बदलाव के तहत मजदूरों के अधिकारों को कमजोर कर रही हैं, जिसके खिलाफ वे इस हड़ताल के माध्यम से अपनी आवाज उठा रहे हैं।


