Bengal Opinion Poll: पुरुलिया, बांकुड़ा समेत इन 5 जिलों का ओपिनियन पोल, TMC-BJP दोनों के लिए खतरे की घंटी!
TV9 बांग्ला के ओपिनियन पोल में कांटे की टक्कर नजर आ रही है। पब्लिक ओपिनियन सर्वे में पांच अहम जिलों पुरुलिया, झारग्राम, बांकुड़ा, पश्चिम मिदनापुर और पश्चिम बर्दवान की 49 विधानसभा सीटों का रुझान सामने आया है।सर्वे के मुताबिक इन पांच जिलों में कुल 49 सीटों में से ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) 17 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) 16 सीटों पर आगे चल रही है। बची हुई 16 सीटों पर कांटे की टक्कर के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि ओपिनियन पोल सिर्फ संभावित रुझान होते हैं। इन्हें नतीजों का पूर्वानुमान नहीं माना जा सकता है।Bengal Opinion Poll: इन 5 जिलों में कांटे की टक्करपुरुलिया: बीजेपी की बढ़त कायमपुरुलिया जिले की 9 सीटों में से 6 पर बीजेपी आगे बताई जा रही है, जबकि 3 सीटों पर कड़ी टक्कर है। 2021 में यहां बीजेपी का प्रदर्शन मजबूत रहा था और वही रुझान इस सर्वे में भी दिखाई दे रहा है।बांकुड़ा: मुकाबला दिलचस्प12 सीटों वाले बांकुड़ा में बीजेपी 6 सीटों पर आगे है। तृणमूल 2 सीटों पर बढ़त में है, जबकि 4 सीटों पर मुकाबला बेहद करीबी माना जा रहा है। यहां दोनों दलों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है।

kanhaiya ssatviksamachar