AAP के पूर्व विधायक नरेश बालियान की जमानत याचिका खारिज, मकोका केस में दिसंबर से जेल में बंद
दिनाँक 28/05/2025 नई दिल्ली
नई दिल्ली, 28 मई : आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व विधायक नरेश बालियान को राऊज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। मकोका मामले में जेल में बंद नरेश बालियान की जमानत याचिका कोर्ट ने मंगलवार को खारिज कर दी।
दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा कि नरेश बालियान पर लगे आरोप काफी गंभीर हैं, इसलिए उन्हें जमानत नहीं दी जानी चाहिए। पुलिस की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी।
बता दें कि नरेश बालियान पिछले साल दिसंबर से जेल में हैं। उन्हें महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) के तहत गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बताया था कि बालियान को संगठित अपराध के मामले में पकड़ा गया है।
