“2024 में अमेरिका, भारत, पाकिस्तान, रूस, बांग्लादेश जैसे देशों में चुनाव हुए थे, जो कोविड महामारी के बाद हुए थे। इन चुनावों के परिणामों को लेकर Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने एक पॉडकास्ट में गलत जानकारी दी, जिसके बाद यह विवाद शुरू हो गया।”
दिनाँक 14/01/2025 नई दिल्ली
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग द्वारा 2024 के भारतीय चुनावों के परिणामों पर दी गई गलत जानकारी पर Fact-Checks किए। जुकरबर्ग ने दावा किया था कि कोविड महामारी के बाद भारत समेत कई देशों में मौजूदा सरकारें चुनाव हार गईं, लेकिन वैष्णव ने इसे गलत बताया।
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह निराशाजनक है कि जुकरबर्ग जैसे व्यक्ति से गलत सूचना दी गई। उन्होंने याद दिलाया कि 2024 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।
जुकरबर्ग ने एक पॉडकास्ट में कहा था कि 2024 में भारत समेत कई देशों में कोविड-19 के बाद सरकारों का विश्वास खो गया और वे चुनाव हार गईं। इस पर वैष्णव ने कहा कि भारत के लोग पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्वास रखते हैं और यह दावा तथ्यात्मक रूप से गलत है। उन्होंने जुकरबर्ग से तथ्यों और विश्वसनीयता को बनाए रखने की सलाह दी।


