Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

अर्जुन तेंदुलकर की सगाई, जानें कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हन सानिया चंडोक

दिनाँक 13/08/2025 नई दिल्ली

पूर्व भारतीय कप्तान और ‘भारत रत्न’ सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक से सगाई कर ली है। सानिया मुंबई के जाने-माने व्यवसायी रवि घई की पोती हैं। घई परिवार इंटरकांटिनेंटल होटल और आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी का मालिक है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सगाई समारोह में दोनों परिवारों और करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया। 25 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं।

सानिया चंडोक मुंबई के बड़े कारोबारी परिवार से हैं और अपनी निजी जिंदगी को लेकर कम सुर्खियों में रहती हैं।