Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में नए आपराधिक कानूनों की समीक्षा की

“केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने इस संबंध में उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।”

दिनाँक 19/02/2025 नई दिल्ली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने इस संबंध में उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में अप्रैल 2025 तक तीनों नए आपराधिक कानूनों को पूर्ण रूप से लागू करने का निर्देश दिया गया है।

गृह मंत्री ने आतंकवाद पर नियंत्रण और सुरक्षा स्थिति में सुधार को लेकर हुई प्रगति पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि अब जम्मू-कश्मीर पुलिस को नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। यह समीक्षा बैठक केंद्र शासित प्रदेश में कानूनी और सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।