अखिलेश यादव ने डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर BJP की ‘डबल इंजन’ सरकार पर तंज कसा
“अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बीजेपी पर तंज कसा। उन्होंने लिखा, “जनता पूछ रही है कि बीजेपी जो ट्रिलियन-ट्रिलियन डॉलर की बात कर रही है, उसमें अमेरिका से आया ‘21 मिलियन डॉलर’ भी शामिल है क्या? साथ ही, क्या डबल इंजन में कोई एक इंजन ‘विदेशी’ तो नहीं?”
दिनाँक 24/02/2025 नई दिल्ली
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘21 मिलियन डॉलर’ वाले दावे को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के वादे पर सवाल उठाया और बीजेपी की ‘डबल इंजन’ सरकार पर तंज कसा।
अखिलेश यादव का तंज
अखिलेश यादव ने एक्स (Twitter) पर पोस्ट करते हुए लिखा –
“जनता पूछ रही है कि बीजेपी जो ट्रिलियन-ट्रिलियन डॉलर की बात कर रही है, उसमें अमेरिका से आया ‘21 मिलियन डॉलर’ भी शामिल है क्या? जनता यह भी जानना चाहती है कि कहीं डबल इंजन में एक इंजन ‘विदेशी’ तो नहीं?”
डोनाल्ड ट्रंप का दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि यूएसएआईडी (USAID) ने भारत में मतदान बढ़ाने के लिए 21 मिलियन डॉलर दिए हैं। ट्रंप ने कहा –
“हम भारत में मतदान के लिए 21 मिलियन डॉलर दे रहे हैं। और भारत में मेरे मित्र पीएम मोदी को ये राशि दी जा रही है। लेकिन हमारा क्या? मैं भी मतदान चाहता हूँ!”
विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया
भारत के विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के इन दावों पर चिंता जताई और इसे ‘बेहद परेशान करने वाला’ बताया। मंत्रालय ने कहा कि संबंधित विभाग और एजेंसियाँ इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं।
क्या है पूरा मामला?
डोनाल्ड ट्रंप के इन दावों ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। विपक्ष इसे मुद्दा बना रहा है, वहीं सरकार ने अभी इस पर कोई आधिकारिक सफाई नहीं दी है। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या खुलासे होते हैं।
