दिल्ली में बांग्लादेशियों पर एक्शन: एलजी के आदेश पर चला अभियान, 150 लोगों के दस्तावेज खंगाले गए
“दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना निर्देश के बाद राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है”
दिनाँक 12/12/2024 नई दिल्ली
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की गई है। जिसको लेकर आज पुलिस पूरी तरह से एक्शन में दिखी। कई जगह पुलिस ने घुसपैठियों की तलाश में अभियान चलाया,जिसमें उसे कामयाबी भी मिली है,राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना निर्देश के बाद दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने बुधवार को कालिंदी कुंज इलाके में अभियान चलाया,अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की तलाश की जिसमें उन्हें 150 लोगों के पहचान दस्तावेजों की जांच की।
इस दौरान कुछ संदिग्ध लोग मिले, जिन्होंने खुद को असम का निवासी बताया लेकिन कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। पुलिस ने उनकी जानकारी इकट्ठा कर एफआरआरओ को भेजने की तैयारी की है। उपराज्यपाल ने बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर भेजने का आदेश दिया था।
