यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित, कौशांबी की अनुष्का सिंह ने प्राप्त किये 96.80 प्रतिशत अंक

दिनाँक 25/04/2025 नई दिल्ली

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। हाईस्कूल में कौशाम्बी की अनुष्का सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अनुष्का को इस कामयाबी के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है।

अनुष्का सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार और स्कूल के सभी शिक्षकों ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया।

अनुष्का का सपना है कि वह आगे चलकर आईएएस अफसर बनें और देश की सेवा करें।

More From Author

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सख्त एक्शन, अमित शाह ने सभी राज्यों को पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान के आदेश दिए

दिल्ली से सभी पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- आदेश का सख्ती से पालन किया जाएगा