पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर विद्यार्थियों से बातचीत की
“नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने विद्यार्थियों से मुलाकात की और उनसे 2047 तक भारत के लक्ष्यों के बारे में पूछा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए उठाए गए कदमों, जैसे इलेक्ट्रिक वाहनों और सोलर पैनल की योजनाओं पर भी चर्चा की।”
दिनाँक 24/01/2025 नई दिल्ली
आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के सेंट्रल हॉल में छात्रों से बातचीत की। उन्होंने छात्रों से पूछा कि 2047 तक भारत का क्या लक्ष्य होना चाहिए। एक छात्र ने विश्वास से कहा कि हमें भारत को एक विकसित देश बनाना है। प्रधानमंत्री ने पूछा कि इसके लिए क्यों 2047 तक ही, तो एक छात्रा ने बताया कि यह वर्ष भारत की स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगांठ होगी।
फिर प्रधानमंत्री ने एक छात्रा से पूछा कि उन्हें नेताजी का कौन सा नारा सबसे अधिक प्रेरित करता है। छात्रा ने उत्तर दिया, “तुम मुझे खून दो और मैं तुम्हें आजादी दूंगा,” और बताया कि नेताजी ने हमेशा देश को पहले रखा। इसके बाद प्रधानमंत्री ने पूछा कि उन्हें इससे प्रेरित होकर कैसे काम करती हैं, तो छात्रा ने बताया कि वह पर्यावरण की रक्षा के लिए कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद कर रही है।
प्रधानमंत्री ने छात्रों को बताया कि भारत में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं, जैसे इलेक्ट्रिक वाहन और बसों का उपयोग। उन्होंने बताया कि दिल्ली में पहले से ही 1,200 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं और और भी जुड़ाई जा रही हैं।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने पीएम सूर्य घर योजना के बारे में भी बताया। इस योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाते हैं, जिससे सौर ऊर्जा से बिजली मिलती है और बिजली के बिल कम होते हैं। इस ऊर्जा से इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज किया जा सकता है और अगर घर में अतिरिक्त बिजली बचती है, तो वह सरकार को बेची जा सकती है, जिससे लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा और प्रदूषण भी घटेगा।
