दिल्ली के स्कूलों को निर्देश: अवैध बांग्लादेशी छात्रों की पहचान और दस्तावेज जांच करें
“आदेश में सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों से कहा गया है कि प्रवासी बच्चों को दाखिला देते समय पूरी सावधानी बरतें। यह सुनिश्चित करें कि सभी जरूरी दस्तावेज जमा, सत्यापित और ठीक से रिकॉर्ड किए गए हों”
दिनाँक 23/12/2024 नई दिल्ली
दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि दाखिले के दौरान छात्रों के दस्तावेज सख्ती से जांचें ताकि अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के नामांकन को रोका जा सके। एक परिपत्र में कहा गया है कि हर साल लाखों छात्र सरकारी स्कूलों में दाखिला लेते हैं, इसलिए स्कूलों को दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया को मजबूत करना जरूरी है।
आदेश में सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों से कहा गया है कि प्रवासी बच्चों को दाखिला देते समय सभी जरूरी दस्तावेज जमा कराएं, उनकी ठीक से जांच करें, और संदेह होने पर मामला पुलिस या राजस्व विभाग को भेजें। इसके अलावा, स्कूलों को साप्ताहिक रिपोर्ट भी पेश करने को कहा गया है।
दिल्ली नगर निगम (MCD) ने भी हाल ही में स्कूलों को निर्देश दिया था कि वे अवैध बांग्लादेशी प्रवासी बच्चों की पहचान करें और उन्हें जन्म प्रमाण पत्र जारी न करें।
