लोकसभा में PM मोदी बोले: ‘गरीबी हटाओ’ कांग्रेस का पसंदीदा जुमला, जिनको कोई नहीं पूछता, उन्हें मोदी पूजता है,
“पीएम मोदी ने लोकसभा में संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर चर्चा में हिस्सा लिया और देश के महापुरुषों के विचारों का उल्लेख किया। उन्होंने संविधान की 25वीं बरसी पर लगाए गए आपातकाल का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की प्रगति विविधता में एकता और जश्न मनाने में रही है”
दिनाँक 14/12/2024 नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर बहस में हिस्सा लिया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में तीन महापुरुषों के विचारों का उल्लेख किया, जिनमें राजर्षि टंडन, राधाकृष्णन और बाबासाहेब आंबेडकर शामिल थे। पीएम मोदी ने कहा कि भारत का लोकतंत्र बहुत समृद्ध और प्रेरणादायक रहा है, और इसे “मदर ऑफ डेमोक्रेसी” के रूप में पहचाना जाता है। उन्होंने कहा कि संविधान भारत की एकता का आधार है और इसके निर्माण में समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व था।
पीएम मोदी ने संविधान के 25 और 50वीं वर्षगांठ पर हुई घटनाओं का भी जिक्र किया, जैसे इमरजेंसी और नागरिक अधिकारों का उल्लंघन। उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों में सरकार ने देश में एकता की भावना को मजबूत किया, जैसे अनुच्छेद 370 का हटाना, जीएसटी, और आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं की शुरुआत।
उन्होंने संविधान दिवस के महत्व को भी रेखांकित किया और कहा कि संविधान के 75 साल पूरे होने पर इस पर चर्चा की बजाय अन्य मुद्दों पर बात की जा रही है।
