Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
Satvik Samachar Satvik Samachar

Daily Updates

Satvik Samachar Satvik Samachar

Daily Updates

  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कला, इतिहास और संस्कृति
  • खेल / स्पोर्ट्स
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
    • चुनाव
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा व रोजगार
  • अपना शहर चुने
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिज़ोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कला, इतिहास और संस्कृति
  • खेल / स्पोर्ट्स
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
    • चुनाव
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा व रोजगार
  • अपना शहर चुने
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिज़ोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
Close

Search

Subscribe
उत्तर प्रदेशकला, इतिहास और संस्कृतिदिल्लीभारतराशिफल

Railways: कुंभ के लिए दिल्ली से स्पेशल ट्रेनें, खास सुविधाओं के साथ डेमू-मेमू ट्रेन भी उपलब्ध

By Satvik Samachar
12/14/2024 2 Min Read

“दिल्ली और आसपास से करीब 300 ट्रेनें प्रयागराज और उसके आसपास के स्टेशनों के लिए चलाई जाएंगी। इसके लिए दिल्ली रेल मंडल ने खास तैयारी की है, जिसमें ज्यादा संख्या में बिना रिजर्वेशन वाली ट्रेनें चलाना शामिल है”

दिनाँक 14 /12 /2024 नई दिल्ली

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान के लिए आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। हर वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ट्रेनों को समय पर पहुंचाने के लिए डबल इंजन लगाए जाएंगे, और छोटी दूरी के यात्रियों के लिए बड़ी संख्या में डेमू और मेमू ट्रेनें चलाई जाएंगी।यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए रेलवे ने कई बड़े कदम उठाए हैं। मेला अवधि के दौरान स्टेशनों पर साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, आपातकालीन चिकित्सा, आकस्मिक सेवाएं, और यात्री सुरक्षा का खास ख्याल रखा जाएगा। इसके अलावा, 75 नए जनरल कोच जोड़कर 29 जोड़ी ट्रेनें तैयार की गई हैं, जो महाकुंभ के दौरान विशेष और नियमित ट्रेनों में लगाई जाएंगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर यात्रियों और अन्य सभी वर्गों को संतुलित सुविधाएं मिलेंगी।

ट्रेन परिचालन और टिकटिंग में सुधार :
सामान्य कोचों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने विशेष कोच विनिर्माण कार्यक्रम शुरू किया है, जिसके तहत 12,000 जनरल कोच बनाए जाएंगे। इनमें से 900 कोच इस साल पहले ही जोड़ दिए गए हैं। यात्रियों को आसानी से टिकट उपलब्ध कराने के लिए स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेशन परिसरों में होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे, ताकि प्लेटफार्म पर अचानक भीड़ न बढ़े। इसके साथ ही, प्लेटफार्म पर कंट्रोल सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जो यात्रियों को गाड़ी में सुरक्षित चढ़ाने और समय पर ट्रेन प्रस्थान सुनिश्चित करेंगे।

सुरक्षा पर खास ध्यान :
कुंभ के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। इसके लिए रैपिड एक्शन टीम, क्विक रेस्पांस टीम और फायर फाइटिंग टीम के कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। प्लेटफार्म और स्टेशन परिसर में डॉग स्क्वॉड भी मौजूद रहेगा। जीआरपी और आरपीएफ की टीम मिलकर सुरक्षा का घेरा मजबूत करेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।रेलवे की इन तैयारियों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि महाकुंभ में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और सभी यात्री सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव कर सकें।

Tags:

DEMU-MEMU trainsPrayagraj Maha KumbhRailwaysSpecial trains from Delhi for Kumbh
Author

Satvik Samachar

Follow Me
Other Articles
Previous

AI इंजीनियर Atul Subhash Case : निकिता सिंघानिया ने दहेज और मारपीट के 5 केस किए थे दर्ज

Next

नूंह में में फिर मचा बवाल: दो पक्षों में पथराव, युवती को जिंदा जलाया; तनाव के बाद पुलिस की तैनाती

Suryoday Media Fedration

Work From Home Opportunity

Ab ghar baithe online kaam karke extra income kamaane ka mauka! Is kaam ke liye kisi experience ki zarurat nahi hai. Sirf mobile aur internet hona chahiye.

Apply Now

  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • About Us
  • Complaint Redressal
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • HOME

For advertizement Query satviksamachar9@gmail.com
Contact no.: 9873573489

Laxmi Production House - Candid Photography & Cinematic Videography Delhi NCR
  • पाठक शिकायत हेतु हेल्पलाइन
    +91-9811573489
    suryodaymediafederation@gmail.com
Copyright 2024 — Satvik Samachar. All rights reserved. Satvik Samachar