“दिल्ली में कानून-व्यवस्था पर केजरीवाल ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा, “अपराधियों की इतनी हिम्मत कैसे?”
दिनाँक 07/12/2024 नई दिल्ली
Arvind Kejriwal: दिल्ली के विश्वास नगर में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यापारी की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने सड़क पर 8 राउंड फायरिंग की, जिससे व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था को लेकर गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हालात बहुत खराब हो गए हैं। खुलेआम फायरिंग, गैंगवार और फिरौती के कॉल आम हो गए हैं। पिछले डेढ़ महीने में कई गोलीबारी और अपराध की घटनाएं सामने आई हैं।
केजरीवाल ने सवाल उठाया कि दिल्ली में 11-12 बड़े गैंग सक्रिय हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को फिरौती की धमकियां मिल रही हैं, महिलाएं असुरक्षित हैं, और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।







