बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, 50 लाख फिरौती मांगी, रायपुर से आया था कॉल
“शाहरुख खान को मारने की धमकी देने वाला रायपुर का:छत्तीसगढ़ पहुंची मुंबई पुलिस, एडवोकेट के फोन से 50 लाख की फिरौती मांगी”
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी की लोकेशन रायपुर के पंडरी इलाके में ट्रेस हुई। मुंबई पुलिस के मुताबिक जिस नंबर से धमकी दी गई है, वह रायपुर के फैजान खान (42) के नाम पर रजिस्टर्ड है। महाराष्ट्र पुलिस फैजान खान नाम के युवक के मोबाइल से शाहरुख खान को धमकी भरा फोन आया,कथित तौर पर आरोपी ने खान से फिरौती भी मांगी। इस संबंध में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।अभिनेता सलमान खान के बाद अब सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली हैं। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के रायपुर से संदिग्ध ने फोन पर खान को धमकी दी है.
