Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट, बीच साइड वीडियो से फैंस को दी खुशखबरी

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा किया है। श्रद्धा ने एक खूबसूरत बीच साइड वीडियो बनाकर अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की, जिसमें वह आने वाले बच्चे को लेकर बेहद उत्साहित नजर आईं।

कुछ समय पहले श्रद्धा आर्या एकता कपूर के गणपति सेलिब्रेशन में पिंक साड़ी पहने हुईं दिखीं, जहां उन्होंने अपने बेबी बंप को छुपाने की कोशिश की। इसके बाद से ही उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें मीडिया में चर्चा का विषय बन गईं थीं।

श्रद्धा आर्या के इस बड़े अनाउंसमेंट के बाद फैंस और इंडस्ट्री के उनके साथी कलाकार उन्हें बधाई दे रहे हैं। श्रद्धा ने अपनी इस नई जर्नी को लेकर काफी उत्साह दिखाया है और अपने फैंस के साथ इस खास पल को साझा करने का मौका नहीं गंवाया।

(स्रोत: श्रद्धा आर्या का सोशल मीडिया)