दिल्ली से निकलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नाम कमाने वाले विराट कोहली और गौतम गंभीर ने अपने-अपने करियर में शानदार सफलता हासिल की है। अब गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए हेड कोच बन चुके हैं, जबकि विराट कोहली और अन्य भारतीय खिलाड़ी चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की तैयारी में जुटे हैं।
अभ्यास सत्र के दौरान खिलाड़ियों की कई मजेदार तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। गंभीर के नेतृत्व में भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों के बीच अच्छी तालमेल देखने को मिल रही है।
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जाएगा, और दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए पूरी तैयारी कर रही हैं।
















Leave a Reply