Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

बिलासपुर में बड़ी कार्रवाई: 284 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

दिनाँक 19/07/2025 नई दिल्ली

तोरवा पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों से 284 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 34 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस को यह सफलता मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मिली। सूचना के बाद पुलिस ने जगमल चौक के पास एक संदिग्ध वाहन को रोका और जांच की।

जांच के दौरान वाहन से 284 किलो गांजा, दो मोबाइल फोन और एक आईफोन बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।