Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

देवभूमि में ढोंगी बाबाओं पर सख्त कार्रवाई, ऑपरेशन कालनेमि के तहत 23 गिरफ्तार

दिनाँक 12/07/2025 नई दिल्ली

उत्तराखंड में धर्म की आड़ में लोगों की भावनाओं और आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर “ऑपरेशन कालनेमि” चलाया जा रहा है। इस अभियान का मकसद उन फर्जी बाबाओं को पकड़ना है, जो साधु-संतों का भेष बनाकर लोगों को धोखा दे रहे हैं।

ये ढोंगी बाबा खासकर महिलाओं और युवाओं को उनकी निजी और पारिवारिक समस्याओं का समाधान करने का झांसा देकर ठगी करते थे। मुख्यमंत्री ने ऐसे सभी लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

पुलिस ने अब तक 23 फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया है, जिनमें 10 आरोपी दूसरे राज्यों से आए हुए हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।