केंद्रीय मंत्री को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी, साइबर थाना में एफआईआर
दिनाँक 12/07/2025 नई दिल्ली
पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इसको लेकर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजेश भट्ट ने पटना के साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
डॉ. भट्ट ने बताया कि यह धमकी सिर्फ एक जनप्रतिनिधि की सुरक्षा पर हमला नहीं है, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और दलित नेतृत्व का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस तरह की कायराना हरकत को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
प्रवक्ता ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में शामिल अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके।
पार्टी ने इसे लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की भावना के खिलाफ साजिश बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की भी मांग की है।
