ममता सरकार का लाइब्रेरी घोटाला, BJP बोली- सरकारी खजाने को लूटा

दिनाँक 24/06/2025 नई दिल्ली

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार पर एक और नया घोटाले का आरोप लगा है। इस बार मामला स्कूल लाइब्रेरी घोटाले से जुड़ा है। हाल ही में राज्य सरकार ने सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों को पुस्तकालय के लिए किताबें खरीदने का आदेश दिया और इसके लिए 20 करोड़ रुपये मंजूर किए। लेकिन जब किताबों की सूची सामने आई तो हंगामा मच गया।

कहा जा रहा है कि इन किताबों में से 19 किताबें खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लिखी हैं, जिनमें उनकी राजनीतिक आत्मकथा भी शामिल है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुकांत मजूमदार ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार सरकारी स्कूलों को ममता बनर्जी की किताबें खरीदने के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर ममता बनर्जी को साहित्यिक पहचान चाहिए तो उन्हें साहित्य अकादमी में आवेदन करना चाहिए।

सुकांत मजूमदार ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तस्वीरें भी साझा कीं और इसे सरकारी खजाने का दुरुपयोग बताते हुए घोटाला करार दिया। इस फैसले की चारों ओर कड़ी निंदा हो रही है।

More From Author

प्रधानमंत्री से मिले मध्यप्रदेश सीएम मोहन यादव, जल अभियान समापन और नक्सलवाद मुक्त प्रदेश का लिया संकल्प

डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा के बाद एशियाई शेयर बाजार में उछाल