दिल्ली के पहाड़गंज के होटल में लड़की की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दिनाँक 08/06/2025 नई दिल्ली

नई दिल्ली, 8 जून : दिल्ली के पहाड़गंज इलाके के एक होटल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। होटल के कमरे में बने बाथरूम में एक 29 साल की महिला का शव बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, 8 जून की सुबह 9:47 बजे पुलिस स्टेशन नबी करीम में एक कॉल आई, जिसमें बताया गया कि पहाड़गंज के एक होटल के बाथरूम में एक महिला मृत पड़ी है। कॉलर ने बताया कि एक कपल होटल में रुका था, लेकिन सुबह पुरुष लापता था और महिला की लाश मिली।

जांच में सामने आया कि कपल ने 7 जून को शाम 4:15 बजे होटल में चेक-इन किया था। अगली सुबह अकेले पुरुष को होटल से बाहर निकलते देखा गया। जब होटल स्टाफ ने चेक किया तो महिला का शव बाथरूम में मिला।

कैसे हुई हत्या?

पुलिस जांच में पता चला कि महिला की नाड़े (कपड़ों की डोरी) से गला घोंटकर हत्या की गई थी। कपल ने 7 जून की शाम पिज्जा और लस्सी भी मंगवाई थी। होटल में जमा पहचान पत्र से दोनों की पहचान सारिका (29) और सचिन (31) के रूप में हुई।

क्या बोला आरोपी?

पुलिस ने आरोपी सचिन को पकड़ लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसका मृतका सारिका के साथ रिश्ता था, लेकिन उसे शक था कि सारिका का किसी और से भी संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर सचिन ने पहले सारिका की पिटाई की और फिर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच जारी है।

More From Author

अमेरिका में ट्रंप और एलन मस्क के बीच तकरार, बड़ी राजनीतिक हलचल के आसार

अमित शाह का तमिलनाडु दौरा, भाजपा को मजबूत करने की रणनीति पर होगी चर्चा