शाहजहांपुर में 51 किसानों को मिली अग्निकांड सहायता, ₹8.84 लाख के चेक वितरित
Updated on 06/23/2025
दिनाँक 21/06/2025 नई दिल्ली
तिलहर विकासखंड में आज आयोजित आर्थिक सहायता वितरण समारोह में मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के तहत 51 किसानों को ₹8,84,311 के चेक वितरित किए गए।
कार्यक्रम में प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर और मंडी परिषद के आयुक्त इन्द्र विक्रम सिंह शामिल हुए। राज्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार गरीबों और किसानों के हित में काम कर रहे हैं।
सांसद अरुण सागर ने भी सरकार की योजनाओं की सराहना की। मंडी परिषद आयुक्त ने मंडी क्षेत्र में दुर्घटना या फसल क्षति पर मिलने वाली सहायता की जानकारी दी और किसानों से अपनी उपज मंडी में बेचने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और मंडी समिति के अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन इन्दू अजनबी ने किया।
