सलूम्बर मे कांग्रेस ने रणनीति बदल सलूंबर में रेशमा मीणा को उतारा कांग्रेस
“भाजपा की महिला प्रत्याशी के आगे रघुवीर मीणा परिवार के बाहर से नया चेहरा लाकर चौंका दिया कांग्रेस पार्टी ने सलूंबर विधानसभा सीट से रेशमा मीणा को टिकट दे दिया”
सलूम्बर मे कांग्रेस ने रणनीति बदल सलूंबर में रेशमा मीणा को उतारा कांग्रेस से भाजपा की महिला प्रत्याशी के आगे रघुवीर मीणा परिवार के बाहर से नया चेहरा लाकर चौंका दिया कांग्रेस पार्टी ने सलूंबर विधानसभा सीट से रेशमा मीणा को टिकट दे दिया है। इस सीट पर लंबे समय से चुनाव लड़ रहे रघुवीर सिंह मीणा के परिवार से बाहर टिकट गया है। रेशमा पूर्व में यहां पर निर्दलीय बागी होकर चुनाव लड़ चुकी है। कांग्रेस पार्टी ने देर रात 12 बजे बाद जारी की सूची में रेशमा मीणा का नाम देकर सबको चौंका दिया है। वैसे मंगलवार की रात बाद से रेशमा मीणा के नाम को लेकर कांग्रेस में चर्चा बढ़ गई थी।
भाजपा ने यहां पर पूर्व विधायक दिवंगत अमृतलाल मीणा की पत्नी शांता मीणा को टिकट दिया उसके बाद से कांग्रेस रघवीर सिंह मीणा की बजाय यहां महिला को उम्मीदवार बनाने को लेकर विचार कर रही थी। इस बीस ऐस में भी रघुवीर सिंह मीणा की तरफ से उनकी पत्नी पूर्व विधायक बसंती मीणा का नाम आगे किया गया था। कांग्रेस में इस बात को लेकर जोर था कि यहां इस बार चेहरा बदला जाए और रेशमा मीणा को पिछले चुनाव में भी यह कहकर आश्वस्त किया था कि आगे मौका मिलेगा और इस बार भी वे पूरी ताकत लगा रही थी और भाजपा के महिला प्रत्याशी के सामने उनको पार्टी ने मैदान में उतारा है।
