संस्कृत छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ एवं छात्रवृत्ति के संवितरण हेतु वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम
“वाराणसी में संस्कृत छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ एवं 69,195 विद्यार्थियों को ₹586 लाख की छात्रवृत्ति के संवितरण हेतु आयोजित कार्यक्रम में”
सीएम योगी आदित्यनाथ संस्कृत छात्रवृत्ति योजना के शुभारंभ एवं 69,195 विद्यार्थियों को ₹586 लाख की छात्रवृत्ति के संवितरण हेतु सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी में आज आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
यह समारोह संस्कृत भाषा, भारतीय संस्कृति और उसकी आत्मा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। बाबा विश्वनाथ जी, माँ अन्नपूर्णा और गंगा मैया से प्रार्थना है कि संस्कृत और संस्कृति के प्रति आप सभी का जो भाव है, वह और मजबूती के साथ आगे बढ़े।
छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई!
