संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से 20 दिसंबर तक चलेगा, पेश हो सकता है वन नेशन-वन इलेक्शन बिल पर चर्चा होंने की संभावना
“सत्र के दौरान अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है,जिनमें वन नेशन-वन इलेक्शन और वक्फ विधेयक शामिल हैं”
नई दिल्ली: शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होगा और 20 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ और ‘वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024’ पर चर्चा होने की उम्मीद है। गृह मंत्री अमित शाह ने पहले ही कहा है कि ‘वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024’ शीतकालीन सत्र में पारित किया जाएगा। इस सत्र के दौरान अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।
इस सत्र में कई महत्वपूर्ण बिल पेश किए जा सकते हैं, जिनमें वन नेशन-वन इलेक्शन और वक्फ विधेयक शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का प्रस्ताव भी इसी सत्र में पास किया जा सकता है। शीतकालीन सत्र हंगामेदार होने के आसार हैं। दरअसल विपक्षी दल वन नेशन-वन इलेक्शन का विरोध कर रहे हैं और देश में एक साथ चुनाव के पक्ष में नहीं हैं। उधर सरकार इस बिल पर अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है। इस बिल के विरोध में विपक्षी दल सदन में हंगामा कर सकते हैं।
