भोपाल- नगर पालिक निगम जनसम्पर्क शाखा निगम आयुक्त श्री हरेंद्र नारायन ने रात्रि में किया विसर्जन घाटों का औचक निरीक्षण

“विसर्जन संबंधी सभी व्यवस्थाएं इस प्रकार सुनिश्चित की जाए कि श्रद्धालुजन को किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो”

निगम आयुक्त श्री हरेंद्र नारायन ने रात्रि काल में शहर के विभिन्न विसर्जन घाटों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निगम आयुक्त ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन संबंधी व्यवस्थाओं  की जानकारी प्राप्त की। श्री नारायन ने विसर्जन हेतु सभी व्यवस्थाओं को विसर्जन कार्य समाप्ति तक निरंतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त ने निर्देशित किया कि विसर्जन संबंधी सभी व्यवस्थाएं इस प्रकार सुनिश्चित की जाए कि श्रद्धालुजन को किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो।

निरीक्षण के दौरान रानी कमलापति विसर्जन घाट से अनुपस्थित पाए गए सहायक यंत्री श्री अनिल साहनी एवं खटलापुरा विसर्जन घाट से अनुपस्थित पाए गए सहायक यंत्री श्री गौरव परमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए। निगम आयुक्त श्री नारायन ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी विसर्जन कार्य के दौरान अपने कर्तव्यों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित कराए ।