Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

भारत और जर्मनी के बीच आज से दो मैचों की हॉकी द्विपक्षीय सीरीज़ शुरू

“हॉकी में जंग: भारत और जर्मनी की टक्कर आज,भारतीय टीम पेरिस ओलंपिक में मिली हार का बदला लेना चाहेगी”

नई दिल्ली, अक्टूबर 23:

भारत और जर्मनी के बीच दो मैचों की द्विपक्षीय हॉकी सीरीज़ का पहला मुकाबला आज मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम की नजर केवल इस सीरीज़ में जीत दर्ज करने पर नहीं, बल्कि पेरिस ओलंपिक में मिली हार का बदला चुकाने पर भी है।

पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में भारत को जर्मनी के खिलाफ 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है और डिफेंडर तथा ड्रैग फ्लिकर वरुण कुमार की वापसी से टीम की मजबूती बढ़ी है। हालांकि, टीम को हार्दिक की कमी खलेगी।