भाजपा ने हरियाणा और जम्मू कश्मीर के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया

“हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पर्यवेक्षक बनाया”

नई दिल्ली 13/10/2024  

हरियाणा में जीत के बाद भाजपा ने सरकार गठन के लिए तैयारियां तेज कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू कश्मीर और हरियाणा के लिए केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ और केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। हरियाणा में 17 अक्टूबर को लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार का गठन होना है। इन दोनों विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। पार्टी ने जहां हरियाणा में जीत की ऐतिहासिक हैट्रिक लगाई है वहीं जम्मू कश्मीर में सर्वाधिक वोटशेयर हासिल किया।