बारह साल बाद भारत को टेस्ट सिरीज़ में न्यूज़ीलैंड की कमज़ोर मानी जाने वाली टीम से मिली हार,46 रन पर ऑल आउट टीम इंडिया
“न्यूज़ीलैंड के कप्तान टॉम लैथम को बधाई देते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा”
तर्क ये दिया जा रहा था कि मौजूदा भारतीय पीढ़ी के बल्लेबाज़ों में स्पिन गेंदबाज़ों को खेलने की तकनीक या टेम्परामेंट नहीं है जो कि यशस्वी जायसवाल और सरफराज़ ख़ान ग़लत साबित करते हैं. इसी के साथ घरेलू ज़मीन पर टीम इंडिया का जीत का रथ रुक गया है. इससे पहले भारतीय टीम 12 साल और 18 सिरीज़ में लगातार जीत का परचम लहरा रही थी.लेकिन यही क्रिकेट है. एक ऐसा खेल जो अच्छे से अच्छे खिलाड़ियों के अपराजित होने के एहसास को समय-समय पर झटका देते रहता है.पहले बेंगलुरु टेस्ट में महज़ 46 रन पर ऑल आउट होने वाली टीम इंडिया पुणे की बेहतर पिच पर दोनों पारियों में टीम के तौर पर जूझती दिखी
