Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

प्रधानमंत्री ने विजयादशमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

“देशवासियों को विजयादशमी की असीम शुभकामनाएं। मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आप सभी को जीवन के हर क्षेत्र में विजय हासिल हो, यही कामना है।”

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: 

आज देशभर में दशहरे की धूम है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स

 पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आप सभी को जीवन के हर क्षेत्र में विजय हासिल हो, यही कामना है।