“समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में रहे दिवंगत नेता बेनी प्रसाद वर्मा की पत्नी मालती देवी का कल रात लखनऊ में निधन हो गया”
पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में रहे दिवंगत नेता बेनी प्रसाद वर्मा की पत्नी मालती देवी का कल रात लखनऊ में निधन हो गया। यह जानकारी मृतक के पुत्र और प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि मृतका का अंतिम संस्कार बाराबंकी में स्थित पैतृक गांव सिरौली गौसपुर में आज किया जाएगा।











