जब बात दुनिया के सबसे अमीर एक्टर की होती है, तो ज़्यादातर लोगों के दिमाग में शाहरुख खान या टॉम क्रूज का नाम आता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया का सबसे अमीर एक्टर न तो शाहरुख है और न ही टॉम क्रूज। इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम है एक ऐसे अभिनेता का, जिसने भले ही ज्यादा फिल्में नहीं की हों, लेकिन अपनी एक हिट से उन्होंने 11,500 करोड़ रुपए की दौलत कमा ली है।
टायलर पेरी: सबसे अमीर एक्टर
अमेरिकी अभिनेता, निर्देशक और प्रोड्यूसर टायलर पेरी दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता बन चुके हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 11,500 करोड़ रुपये (लगभग 1.5 बिलियन डॉलर) आंकी गई है। उन्होंने सिर्फ फिल्मों से ही नहीं, बल्कि अपने प्रोडक्शन और मीडिया वेंचर्स से यह बड़ी संपत्ति अर्जित की है।
टायलर पेरी की एक हिट फिल्म से हुई शुरुआत
टायलर पेरी का नाम पहली बार सुर्खियों में आया उनकी ‘Madea’ फिल्म सीरीज़ के ज़रिए। इस सीरीज़ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की और पेरी को एक फिल्मी सितारे के साथ-साथ एक बेहतरीन बिजनेस पर्सन के रूप में भी स्थापित कर दिया।
प्रोडक्शन हाउस ने दिलाई पहचान
टायलर पेरी की सफलता का सबसे बड़ा कारण उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस है। ‘Tyler Perry Studios’ नाम से उन्होंने अपनी खुद की कंपनी शुरू की, जो अमेरिका के सबसे बड़े स्टूडियो में से एक है। यहां से बनी फिल्मों और टीवी शो ने उन्हें असाधारण मुनाफा दिलाया और दुनिया के सबसे अमीर एक्टर की लिस्ट में शीर्ष पर पहुंचा दिया।
शाहरुख खान और टॉम क्रूज कहां खड़े हैं?
भले ही शाहरुख खान और टॉम क्रूज की फिल्में दुनिया भर में मशहूर हैं, लेकिन संपत्ति के मामले में वो टायलर पेरी से पीछे हैं। शाहरुख खान की कुल संपत्ति लगभग 770 मिलियन डॉलर (लगभग 6,300 करोड़ रुपये) और टॉम क्रूज की संपत्ति लगभग 600 मिलियन डॉलर (लगभग 4,800 करोड़ रुपये) मानी जाती है।
एक्टर से बिजनेसमैन तक का सफर
टायलर पेरी की सफलता की कहानी सिर्फ अभिनय तक सीमित नहीं है। उन्होंने अपने बिजनेस माइंड और रचनात्मकता के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया। यही वजह है कि आज वो सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेसमैन भी बन गए हैं।















