दिल्ली में इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का आयोजन, जानिए क्या होगा खास और थके तो गोल्फ कार्ट देगी साथ, जान लीजिए कितना है किराया


“International Trade Fair: दिल्ली में हर साल की तरह इस बार भी इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का आयोजन हो रहा है। 43वें इंडियन इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (International Trade Fair) की शुरुआत 14 नवंबर से होगी”

International Trade Fair: दिल्ली में हर साल की तरह इस बार भी इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का आयोजन हो रहा है। दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 नवंबर से 27 नवंबर तक 43वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) का आयोजन होने जा रहा है। 19 नवंबर से आम जनता के लिए खुलने वाले इस मेले में 14 से 18 नवंबर तक केवल बिजनेस वर्ग के लोगों को ही एंट्री दी जाएगी। इस बार भारत के सभी राज्यों के स्टॉल्स के साथ-साथ कुछ विदेशी स्टॉल्स भी शामिल किए गए हैं,

जो मेले को और अधिक आकर्षक बनाएंगे। इस मेले में देश-विदेश के व्यापारिक (International Trade Fair) प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे, जो अपने उत्पाद और सेवाएं सबके सामने प्रस्तुत करेंगे। जानें इस बार के मेले में क्या होगा खास, टिकट कहां से खरीदें और कैसे पहुंचें।

गोल्फ कार्ट की सुविधा

दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले इस इंटरनैशनल ट्रेड फेयर के लिए खासतौर पर गोल्फ कार्ट्स की व्यवस्था की गई है। यह कार्ट्स फेयर के विशाल परिसर में आने-जाने के लिए एक सुविधाजनक और आरामदायक तरीका प्रदान करेंगे। खासकर वृद्धजन, शारीरिक रूप से असमर्थ व्यक्ति या वो लोग जो लंबी दूरी तय करने में असहज महसूस करते हैं, उनके लिए यह सुविधा काफी सहायक होगी।