Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

डीएम ने  किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए कहा

“जिलाधिकारी ने ग्राम वासियों से वार्ता कर उनकी समस्या सुनी व निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए”

डीएम ने कराई क्रॉप कटिंग डीएम ने ग्रामीणों से वार्ता कर दिए समस्याओं के निस्तारण के निर्देश  बदायूँ में जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने सोमवार को ब्लॉक जगत के ग्राम मोहम्मद नगर सुलरा में अपने समक्ष धान की क्रॉप कटिंग कराई। जिलाधिकारी ने ग्राम वासियों से वार्ता कर उनकी समस्या सुनी व निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

उन्होंने ग्राम में चकरोड के विवादित मामलों व शत्रु संपत्ति के बारे में भी संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि धान की फसल अच्छी हुई है, इसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए कहा