Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

झारखंड विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर इंडी गठबंधन में विवाद

“सीटों को लेकर इंडी गठबंधन में विवाद चल रहा है”

नई दिल्ली 20/10/2024

 राष्ट्रीय जनता दल झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडी गठबंधन द्वारा पार्टी को कम सीट दिए जाने की घोषणा से नाराज है। राजद ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता  कर गठबंधन के मुखिया हेमंत सोरेन से इस पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने की मांग की। राष्ट्रीय जनता दल के सांसद एवं प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि राजद इंडी गठबंधन का प्रमुख घटक दल है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की झारखंड के 20 से 22 विधानसभा क्षेत्रों में अच्छी पकड़ है। मनोज झा ने कहा कि इस बार 12 सीटों से कम सीटें स्वीकार्य नहीं हैं।