Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

जेपी नड्डा ने अपनी भाजपा सदस्यता का किया नवीनीकरण

“केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा के सक्रिय सदस्य के रूप में अपनी सदस्यता का नवीनीकरण किया”

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर:

 केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा के सक्रिय सदस्य के रूप में अपनी सदस्यता का नवीनीकरण किया। उन्होंने

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स

 पर लिखा कि आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी ‘सक्रिय सदस्यता अभियान’ के अंतर्गत सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कर गौरवान्वित हूँ। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आरंभ हुआ यह अभियान मंडल, जिला और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेगा व कोटिश: कार्यकर्ताओं को ‘विकसित भारत’ निर्माण के संकल्प के साथ समाज सेवा करने के अवसर प्रदान करेगा। मैं समस्त कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि सक्रिय सदस्य के रूप में अभियान का हिस्सा बनें और संगठन को मजबूती प्रदान करें।