Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

चंदौली में सीबीएसई की हैंडबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

“इस प्रतियोगिता के लिए जोनल व क्लस्टर लेबल पर टीमों के चयन के उपरांत पूरे देश से 23 टीमों का इस नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है”

चंदौली के पाण्डेयपुर स्थित जेएस पब्लिक स्कूल में कल चार दिवसीय नेशनल गर्ल्स हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 17 अक्टूबर तक चलेगी।  पुलिस उपाधीक्षक आशुतोष ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान देश भर से आई सभी टीमों ने अपने झंडे के साथ परेड कर सलामी दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने खेल को खेल भावना से खेलने और खिलाड़ियों को अपनी हार से सबक लेने की बात कही। सीबीएसई के ऑब्जर्वर ने बच्चों को शपथ दिलाई और खेल को शालीनता के साथ खेलने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हार जीत तो जीवन में लगे रहते हैं।

ये दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। इसे हमें स्वीकार करना चाहिए।  इस प्रतियोगिता के लिए जोनल व क्लस्टर लेबल पर टीमों के चयन के उपरांत पूरे देश से 23 टीमों का इस नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। जिसमें छह अंतरराष्ट्रीय टीमें कतर, ओमान व शारजाह से भी प्रतिभाग कर रही हैं। अंडर 14 , अण्डर-17 और अण्डर-19 श्रेणी के मैच खेले गए।