केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने राहुल गांधी का पासपोर्ट रद्द करने की मांग की

पालघर: केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पासपोर्ट रद्द करने की मांग की। आठवले ने कहा कि राहुल गांधी विदेशी दौरों के दौरान भारत को “बदनाम” करते हैं और उन्हें ऐसा करने से रोकने के लिए उनका पासपोर्ट रद्द किया जाना चाहिए।

पालघर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आठवले ने राहुल गांधी द्वारा अमेरिका यात्रा के दौरान दिए गए बयानों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी का इस तरह से विदेश जाकर भारत के खिलाफ बयान देना देश को नीचा दिखाने जैसा है। विपक्ष के नेता को इस तरह के ‘आरक्षण विरोधी’ बयान देना शोभा नहीं देता।”

रामदास आठवले ने कांग्रेस नेता की विदेश यात्राओं पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है और इसे रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है।

(स्रोत: संवाददाता सम्मेलन, पालघर)