केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह द्वारा झारखंड के कोकपाड़ा (नरसिंहगढ़), हजारीबाग और चतरा में आयोजित विशाल जनसभा

“भाजपा झारखंड में परिवर्तन लाने के लिए चुनाव लड़ रही है और इस परिवर्तन का उद्देश्य गरीबों का पैसा खाने वाली हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना है”

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रविवार को रांची में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र का विमोचन करने के पश्चात नरसिंहपुर के कोकपाड़ा, हजारीबाग और चतरा में आयोजित विशाल जनसभाओं को भी संबोधित किया। इन रैलियों में श्री शाह ने झारखंड के विकास के लिए भाजपा के विजन को रखने के साथ-साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी पर जम कर हमला बोला और इन पार्टियों को तुष्टिकरण, अवैध घुसपैठ, भ्रष्टाचार, घोटाले और गुंडागर्दी को संरक्षण देने वाला बताया। उन्होंने झारखंड में आदिवासी महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और डेमोग्राफी पर कड़े सवाल पूछे। कार्यक्रमों में भाजपा के सभी स्थानीय प्रत्याशी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

श्री शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हेमंत सोरेन सरकार को हटाने के लिए नहीं, बल्कि झारखंड में विकास को गति देने और परिवर्तन लाने की लिए चुनाव लड़ रही है। इस परिवर्तन का मतलब गरीबों के विकास के पैसे खाने वाली हेमंत सोरेन सरकार को बदलना है। हेमंत सोरेन की सरकार और उनके साथियों ने ये पैसा लूटा है। अगर ये लोग सत्ता में रहे तो आदिवासियों, दलितों, पिछड़े वर्ग और युवाओं का पैसा खाकर, फिर से अपना घर भरने का काम करेंगे। चंपई दा ने गरीब आदिवासियों और दलितों के विकास के पैसों का भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने का विरोध किया। इसी बात को लेकर श्री चंपई सोरेन जी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का साथ छोड़ दिया और भारतीय जनता पार्टी के साथ आए हैं। संथाल परगना में आदिवासियों की आबादी घटने का कारण अवैध घुसपैठिए हैं। हेमंत सोरेन सरकार ने अपने हलफनामे में कहा कि वे लोग इस घुसपैठ को नहीं रोकना चाहते हैं। श्री चंपई सोरेन जी ने इसका विरोध किया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद क़ानून के दायरे में एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुन कर बाहर निकाला जाएगा।

More From Author

Delhi Shahdara डबल मर्डर: दिल्ली के फर्श बाजार में गोलीबारी में 2 लोगों की मौत, एक घायल-सूत्र

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में यूपी पहले नंबर पर, 12.45 करोड़ लोगों को मिला लाभ