Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को किया संबोधित: कहा- विकसित भारत बनाने में युवाओं की भूमिका है अहम।

“41 मेधावी छात्रों को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वर्ण पदक प्रदान प्रदान किये”

युवा सकारात्मक परिवर्तन के निर्माता हैं और उन्हें 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज अलीगढ़ राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। स्नातक और स्नातकोत्तर में सर्वाेच्च अंक पाने वाले 41 मेधावी छात्रों को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वर्ण पदक प्रदान प्रदान किये। श्री धनखड़ ने आज विश्वविद्यालय के छात्रों की सभी डिग्री और मार्कशीट को डिजीलॉकर पर संग्रहीत करने की प्रक्रिया की शुरूआत भी की।