Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

अमित शाह ने आदिकवि महर्षि वाल्मीकि काे किया नमन

“महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर देशवासियों को शुभकामनाएं दी”

नई दिल्ली 17/10/2024 

रामायण के रचयिता आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर उन्हें नमन किया है । अपनी एक्स पाेस्ट में उन्हाेंने लिखा, प्रभु श्रीराम के जीवन-दर्शन को लिपिबद्ध करने वाले आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती की सभी को शुभकामनाएँ। महर्षि वाल्मीकि जी ने समूची मानव जाति को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन से परिचित कराते हुए ‘रामायण’ महाकाव्य की रचना की। यह अमर ग्रंथ युगों-युगों तक विभिन्न सभ्यताओं को जीवन के हर क्षण और परिस्थिति में प्रेरणा देता रहेगा।