Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

हरियाणा में बीजेपी की लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने पर कटिहार में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

“कटिहार के शहीद चौक पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और जम कर आतिशबाजी भी की”

कटिहार, 09 अक्टूबर (पीबीएनएस) : हरियाणा में बीजेपी की लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने पर कटिहार में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया । ,कटिहार के शहीद चौक पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और जम कर आतिशबाजी भी की । बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सह कटिहार के सदर विधायक तार किशोर प्रसाद ने इसे नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और बीजेपी का कार्यकर्ताओं की जीत बताई  ।  तार किशोर प्रसाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक कटिहार व जिलाध्यक्ष मनोज राय मिठाई खाते व खिलाते हुए  जश्न मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ता ।