“चतरा जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों चतरा और सिमरिया में विधानसभा का चुनाव डेढ़ दशक बाद एक साथ होगा”
निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही चतरा जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। जिले के डीसी रमेश घोलप ने कल सभी कोषांगों के साथ बैठक की। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधानसभा चुनाव से संबंधित जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि चतरा विधानसभा का चुनाव 13 नवम्बर को होगा। नामांकन की तिथि 18 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक है। स्क्रूटनी 28 अक्तूबर को, नाम वापसी की तिथि 30 अक्तूबर तक और मतगणना 23 नवम्बर को होगा।
चतरा जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों चतरा और सिमरिया में विधानसभा का चुनाव डेढ़ दशक बाद एक साथ होगा।
उन्होंने बताया कि चतरा और सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 624 पोलिंग स्टेशन में 914 बूथ हैं। सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में 279 पोलिंग स्टेशन हैं। इसमें 419 बूथ हैं। वहीं चतरा विधानसभा क्षेत्र में 337 पोलिंग स्टेशन में 475 बूथ है। सिमरिया विधानसभाक्षेत्र के 20 बूथ जो हजारीबाग के बड़कागांव में है।
डीसी ने कहा कि जिले में आचार संहिता लागू हो गया है। इसके लिए 14फ्लाईंग स्कॉयड बनाया गया है, जो आचार सहिंता उल्लंघन पर नजर रखेगी। आचार संहिता उल्लंघन मामला आने पर प्रशासन सुसंगत धराओं के तहत कार्रवाई करेगी। कंट्रोल रूम भी प्रभावी हो गया है। जिले में 19 कोषांग बनाए गए हैं। डीसी ने बताया कि चतरा और सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 8,04,392 है। चतरा विधानसभा क्षेत्र में वोटरों की संख्या 4,27,209 है। इसमें पुरुष मतदाता 2,17,096 और महिला मतदाताओं की संख्या 2,10, 111 है, वहीं दो थर्ड जेंडर है। सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 3,77,183 है। इसमें पुरुष मतदाता 1,92,872 और महिला मतदाताओं की संख्या 1,84,311 है।









