लोकगायिका शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर पटना पहुंचा, नीतीश कुमार ने शारदा सिन्हा को उनके राजेंद्र नगर स्थित घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी.
“Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह को निर्देश देखते हुए कहा कि राजकीय सम्मान के साथ स्व. शारदा सिन्हा के अंतिम संस्कार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था ससमय सुनिश्चित करवाएं”
बिहार कोकिला के ननिहाल में शोक की लहर : लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन के बाद मुजफ्फरपुर के मड़वन प्रखंड स्थित उनके ननिहाल में शोक की लहर है। उनके ननिहाल वालों ने कहा वह पूरे परिवार की सबसे अलग थीं और सबको हंसाया करती थीं। सबका ख्याल रखती थीं। वह वर्ष 2014 में श्राद्ध कर्म में आई थीं। फुफेरे भाई ने बताया वह सबसे अनोखी थी। सबकी चहेती थी। छठी मैया ने उन्हें अपने पास बुला लिया। पूरे गांव में शोकर की लहर है।
