Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

योगी सरकार ने एनकाउंटर की नई गाइडलाइन जारी की

“एनकाउंटर में अपराधी की मौत या घायल होने पर शूट आउट साइट की वीडियोग्राफी करानी होगी”

यूपी पुलिस पर एनकाउंटर को लेकर सवाल उठने के बाद योगी सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। डीजीपी की ओर से इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत एनकाउंटर में अपराधी की मौत या घायल होने पर शूट आउट साइट की वीडियोग्राफी करानी होगी। अगर एनकाउंटर में अपराधी की मौत हो जाती है तो दो डॉक्टर का पैनल डेड बॉडी का पोस्टमार्टम करेगा और उसकी भी वीडियोग्राफी होगी।

इतना ही नहीं जिस जगह पर शूट आउट हुआ है वहां फॉरेंसिक टीम भी निरीक्षण करेगी।